बीस रूपये किलो के सेब से जिंदगी का सौदा कर रहे हरिद्वार के लोग, देंखे वीडियो








Listen to this article

गगन नामदेव
प्रकृति का सबसे अनुपम उपहार जिंदगी है। लेकिन हरिद्वार की जनता खुद अपनी जिंदगी से खिलबाड़ कर रही है। अपनी जान को जोखिम में डालकर सस्ती सब्जी और सामान लेने के चक्कर में पड़ी है। जनता सोशल डिस्टेंसिंग के फार्मूले को भूल चुकी है। बिना मास्क लगाए खरीददारी कर रहे है। वही दुकानदारों ने तो मास्क से तौबा कर ली है। जी हां ये नजारा भेल सेक्टर चार स्थित साप्ताहिक पीठ बाजार का है। जहां जनता कोरोना संक्रमण के खौफ से बेखौफ होकर घूम रहे है। दुकानदारों से बातचीत कर रहे है।
हरिद्वार में इन दिनों कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन के चेहरे पर चिंता की लकीरे साफ दिखाई दे रही है। राज्य सरकार जनता को संक्रमण से सुरक्षित बचाने के लिए हरसंभव प्रभावी कदम उठा रही है। जनता की तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के बाद अनलॉक में तमाम छूट दी गई है। लेकिन हरिद्वार की जनता ने इस छूट के बदले अपनी जिंदगी दांव पर लगाने का मन बना लिया है। जनता एक बार फिर पुराने अंदाज में आ गई है। रविवार को भेल सेक्टर चार में लगी साप्ताहिक पीठ को देखने के बाद ये ही कहा जायेगा कि जनता को जिंदगी से ज्यादा सस्ती चीजों से प्यार है।