न्यूज127
एक साधारण सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यह तस्वीर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ही पंक्ति में साधारण प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। न कोई विशेष प्रोटोकॉल, न भगवा वस्त्रों का प्रदर्शन और न ही कोई तामझाम—यह दृश्य भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है।
इस तस्वीर को भाजपा के संस्कार, संगठनात्मक अनुशासन और सादगी का प्रतीक माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह दृश्य यह संदेश देता है कि पद अस्थायी होते हैं, जबकि कद कर्म और जनसेवा से तय होता है। सत्ता का अहंकार क्षणिक होता है और जनता सब कुछ जानती है।
भाजपा लंबे समय से सादगी, अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित संस्कृति की बात करती रही है। यह तस्वीर उसी विचारधारा को व्यवहार में दर्शाती है, जहां नेतृत्व आम कार्यकर्ता के साथ समान स्तर पर बैठकर संगठन के मूल्यों को सुदृढ़ करता दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा कार्यालय की तस्वीर, संगठनात्मक संस्कार



