हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार के पवित्र धार्मिक स्थल पिरान कलियर की बेटी फातिमा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे पिरान कलियर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
फातिमा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अटूट हौसले के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ तैयारी की और अंततः देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
फातिमा की सफलता की खबर मिलते ही पिरान कलियर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
परिजनों ने बताया कि फातिमा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करने का था। आज उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
पिरान कलियर की बेटी फातिमा बनी आईएएस, क्षेत्र में खुशी की लहर




