नैनीताल
पुलिस ने झपटमार गिरोह के एक सदस्य फैजान को गिरफ्तार किया है। जबकि दो नाबालिगों को विधि विवादित किशोर संरक्षण में भेजा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर लाखों के मोबाइल फोन बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500.00 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर पुलिस ऑपरेशन प्रहार का सख्ती से अनुपालन कर रही है। पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाकर रख रही है तथा असामाजिक तत्वों को चिंहित कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक पेशे से वाहन चालक जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद निवासी ला०न० 17 लाल मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल 03 अप्रैल 2026 की रात्रि में कैंचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में खड़ी कर दी। जुबैर पैदल अपने घर की तरफ आने के दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की केटीएम बाईक में 03 बाईक सवारों ने उसके हाथ से मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी ए- 35 छीनकर भाग गए। जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में में मुकदमा एफआईआर नं 53/2026 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया, इसके अतिरिक्त एक दिन पूर्व रोडवेज के पास एक व्यक्ति से मोबाईल छीनने की घटना कारित की गई थी जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 115/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने उपरोक्त घटना के संवेदनशीलता व आमजनमानस पर सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत झपट्टामारों के विरूद्ध शीघ्र धरपकड़ की कार्यवाही कर घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
मामले में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व अमित सैनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किये गये तथा पूछताछ के उपरांत 04 अप्रैल 2026 को ही पुलिस टीम ने गौला पार्किंग के पास से अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधिविवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
अभियुक्त फैजान व 02 विधि विवादित किशोरों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और झपट मारी किये गये 06 मोबाइल फोन बरामद किये गये।
जिनके सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त फैजान अली व दोनों विधि विवादित किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से क्रमशः 01 मोबाइल फोन उनके द्वारा दिनांक 2/3-04-2026 की रात्रि में रोडवेज के पास से, 02 मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से 01 मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से, 01 फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा 01 फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीनना बताया गया।
नाम पता अभियुक्त गण- अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर,
(इसके अतिरिक्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया)
पुलिस टीम -1-उ0नि0 जगवीर सिंह, अपर उ०नि० हेमन्त प्रसाद, का0 हरीश रावत, का0 दिलशाद अहमद




