सागौन की लकड़ी की कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने वाहन समेत दो पकड़े








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खानपुर पुलिस ने जनपद की सीमाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए यह सफलता हासिल की।

थाना पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक डी.एस. कोहली के नेतृत्व में बीती देर रात थाना खानपुर की चौकी वालावाली (उत्तर प्रदेश सीमा) पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध सागौन की लकड़ी का परिवहन पाया गया। मौके पर संबंधित कागजात मांगे जाने पर चालक/सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस पर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। खानपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। आरोपियों के नाम मुकीम पुत्र साबिर, निवासी दिनौड़ा नांगल, नजीबाबाद (उ0प्र0) और जुल्फान पुत्र अहमद हसन, निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, लक्सर (हरिद्वार) बताए गए हैं।