उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने किया महान काम, मां को मिलाया उसके बच्चों से




Listen to this article

नवीन चौहान, उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह केवल नाम की मित्र पुलिस नहीं है, उसका काम भी मित्रों वाला है। ऐसा ही एक कार्य उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने यह किया उसने एक ​अपने परिजनों से बिछुड़ी वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलवा दिया। मित्र पुलिस के इस कार्य की हर कोई भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है।

  • जानकारी के अनुसार म​हिला का नाम राजकला पत्नी राम लोटन है वह ग्राम हमरवा कला महाराजगंज तराई जिला बलराम उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
  • पुलिस के मुताबिक दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को वह हर की पेडी जनपद हरिद्वार में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।
  • काफी प्रयास के बाद भी परिजन उसे नहीं ढूंढ पाये। दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को राजकला भगवानपुर क्षेत्र में भटकती हुई घूम रही थी।
  • जिस पर स्थानीय निवासियों ने राजकला को थाना भगवानपुर पहुंचा दिया।
  • जिसके बाद पुलिस महिला राजकला के परिजनों की जानकारी करने में जुट गई।
  • राजकला अपने बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पा रही थी।
  • उसके परिजनों का पता करने के संबंध में भगवानपुर पुलिस ने काफी प्रयास किये।
  • अथक प्रयासों से थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा अल्प समय में इसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया।
  • जिसके बाद उसके परिजन महाराजगंज अमर वाकला से भगवानपुर पहुंचे।
  • यहां पुलिस ने महिला को उसके पुत्र रामकेवल के सुपुर्द किया।
  • स्थानीय निवासियों और महिला के परिजनों द्वारा पुलिस के उक्त कार्यों की प्रशंसा की गई।
  • राजकला को उसके परिजनों से मिलाने में कांस्टेबल गीतम व कांस्टेबल ललित का विशेष योगदान रहा।