उत्तरकाशी
पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन के उपरान्त जनपद अल्मोडा स्थानांतरण पर भावना कैंथोला को उत्तरकाशी पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने भावना के कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विदित हो कि पुलिस लाइन उत्तरकाशी में भावुक क्षण देखने को मिला जब पुलिस उपाधीक्षक भावना कैंथोला के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में निरीक्षक भावना कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत करने के उपरान्त स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जनपद उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच आपके द्वारा हमेशा उच्च मनोबल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई गयी है, आपको उज्ज्वल भविष्य, प्रमोशन एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं। इस अवसर पर साथी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी स्थानान्तरित अधिकारी को उपहार भेंट कर नवनियुक्ति हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
सीओ श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा भावुक होते हुये उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ कर्मियों के निस्वार्थ सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया ।
विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, उ0नि0(अभिसूचना) राकेश बिष्ट, वाचक कोमल रावत, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
एसपी कमलेश उपाध्याय सहित पुलिस परिवार ने भावना कैंथोला को दी विदाई




