स्टेशन पर आया महिला को हार्टअटैक, फरिश्ता बन कर आए पुलिसकर्मी




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर अचानक एक महिला को हार्ट अटैक आ गया। उसकी तबियत खराब होते देख वहां मौजूद सिपाही लवकेश और महिला कांस्टेबल अमृत्रषा ने उसे तत्काल उपचार के लिए बैटरी रिक्शा से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। समय से चिकित्सालय में भर्ती होने के कारण महिला की जान बचायी जा सकी। दोनों पुलिस कर्मियों के इस सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों ने उनकी प्रशंसा की। महिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। महिला का नाम सीमा पत्नी सुदेश कुमार बताया गया है। महिला को दिन में करीब 2 बजे प्लेट फार्म नंबर 1 पर अचानक दिल का दौरान पड़ गया था। बाद में मोबाइल फोन पर महिला के पति सुदेश को सूचना दी गई। सू​चना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की। फिलहाल महिला के परिजन उसका इलाज अपनी देखरेख में करा रहे हैं।