Listen to this article

हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जानिए पूरी खबर
नवीन चौहान, हरिद्वार। कुख्यात बदमाश वरूण कुमार ऊर्फ काकू ने हरिद्वार पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस और वरूण के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की एक गोली वरूण कुमार के पैर में लगी है। पुलिस ने वरूण को हिरासत में लेकर रूड़की सिविल अस्पताल भर्ती करा दिया। जहां से उसको हरिद्वार रैफर कर दिया गया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देवबंद का रहने वाला वरूण कुमार ऊर्फ काकू हाल निवासी रूड़की लूट का मुजरिम है। उसने लूट की वारदात कर आतंक मचाया हुआ है। पुलिस वरूण की लाकेशन को ट्रेस कर रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीर बाबा मजार के पास वरूण को देखा। इससे पहले की पुलिस वरूण को पकड़ती, उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने वरूण की बाइक का पीछा किया। जिसके बाद वरूण और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में वरूण जख्मी हो गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है और पुलिस कस्टडी में उसका उपचार चल रहा है।