पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़




Listen to this article

सोनी चौहान
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर जिस्मफरोशी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ यिका है। घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले की है। जहां पुलिस ने एक स्थान पर रेड की और आपत्तिजनक हालत में कई युवतियों और पुरूषों को रंगेहाथों पकड़ा। यह गिरोह ​फतेहाबाद के ​रतिया शहर में अपना ​​धन्धा चला रहे थे।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर कालोनी नजदीक बड़ी नहर के पास एक मकान में जिस्म फिरोशी का व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उस मकान पर पहुंच कर छापा मारा। छापा मारने के दौरान मकान में से कई लड़के— लड़कियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेकिन चौंकेने वाली बात यह है कि छापेमारी के दौरान मौके की कवरेज करने पहुंची मीडिया को कवरेज करने से रोका गया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही थी।