गणतंत्र दिवस पर पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित




Listen to this article

नवीन चौहान
गणतंत्र दिवस-2020 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।


इस अवसर पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी0 विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा/प्रशासन, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता/ फायर सर्विस, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुष्पक ज्योति, महानिरीक्षक, मुख्यालय, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान उत्तराखण्ड, आदि सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया।