HARIDWAR POLICE ENCOUNTER आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली




Listen to this article


न्यूज127
आठ साल की मासूम बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मारकर घायल का दिया। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल गई। जहां उसको प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना पथरी थाना क्षेत्र की है।
जहां हरिद्वार पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पीछा किया। पुलिस पर फायर झोंका तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने गोली चला दी। गोली बदमाश के पैर में लगी। आरोपी दयानंद सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम जलारी, थाना ग्वारपारा जिला मधेपुरा बिहार का निवासी है।। आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ करेंगे।