बदमाश के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मी घायल




Listen to this article

नवीन चौहान, एक बदमाश को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश देने गई पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने मारपीट की। एक पुलिस कर्मी को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। बाद में बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाने गई पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने पथराव किया जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

  • जानकारी के अनुसार यह घटना वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के गांव हरसोस की है।
  • बताया गया यहां गांव में एक बदमाश को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश देने के लिए जौनपुर क्राइम ब्रांच पुलिस आयी थी।
  • पुलिस जब यहां से दो युवकों लेकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने जौनपुर क्राइम ब्रांच पुलिस को बंधक बना लिया।
  • इसकी जानकारी जब जंसा थाना पुलिस को मिली तो वह जौनपुर पुलिस को छुड़ाने के लिए गांव में पहुंची।
  • आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया।
  • अचानक हुए पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
  • घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई।
  • एसएसपी भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए।
  • फिलहाल गांव में कई थानों की पुलिस मौजूद है।