मकान मालिकों को पुलिस की चेतावनी, किरायेदार का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
कानून और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में सभी थाना पुलिस अभियान चला रही है। रविवार की सुबह देहात से लेकर शहर तक सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान किराये पर रह रहे लोगों के सत्यापन किये गए। दुकानों पर बाहरी मजदूरों, कर्मचारी की भी जांच पड़ताल की गई। फड़ ठेली आदि लगाकर सामान बेचने वालों की भी सख्ती के साथ चेकिंग कर जांच पड़ताल की गई।

हरिद्वार पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जिन्होंने बिना सत्यापन कराये अपने मकान में किरायेदार रखे हुए थे। पुलिस ने हिदायत दी कि बिना सत्यापन कराए किरायेदार रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।