गुच्चुपानी का स्वच्छ रखने के लिए पॉलीथीन व रैपर पर प्रतिबन्ध, जानिए पूरी खबर।




Listen to this article

नवीन चौहान

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में देर शाम कैम्प कार्यालय में गुच्चु पानी पर्यटन स्थल डीएमसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में गुच्चुपानी पर्यटन स्थल पर गेट के भीतर प्लास्टिक के पानी की बोतल, कुरकुरे, लेज, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री जिस पर प्लास्टिक का रैपर लगा हो को अन्दर ले जाना मना/प्रतिबन्धित कर दिया गया है, यदि फिर भी कोई पर्यटक प्लास्टिक के रैपर वाली कोई भी खाद्य सामग्री मुख्य गेट से अन्दर ले जा रहा है तो उस खाद्य सामग्री के प्लास्टिक रैपर पर 10 रू का स्टीकर लगाया जायेगा, वह 10रू पर्यटक को उस दशा में वापस किये जायेंगे जब वह वापस आते समय रैपर गेट पर जमा करायेगा, वर्तमान में यह व्यवस्था पर्यटन स्थल के अन्दर के नौ दुकानों, कैन्टीन तथा मुख्य गेट पर लागू की गयी है। जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु पी.आर.डी के माध्यम से दो जवान रखने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिये गये। जिलाधिकारी ने स्वजल परियोजना के माध्यम से पर्यटन स्थल पर 15 जैविक एवं अजैविक कूड़ेदान लगाने तथा कूड़े के निस्तारण हेतु लगभग 5 लाख की लागत से सेरीगेसन सेन्टर बनेगा, जिससे खाद भी बनाई जायेगी। उन्होने पार्किंग स्थल पर कूड़ा निस्तारण के लिए आर.ई.एस द्वारा निर्माण किया जायेगा तथा बजट डीएमसी का होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सांय 05 बजे के बाद पर्यटन स्थल पर अनाधिकृत प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा, अनाधिकृत प्रवेष रोकने हेतु पर्यटन स्थल जाली नुमा लगाने के निर्देश दिये, जिससे सांय 05 बजे बाद पर्यटन स्थल पर कोई अनाधिकृत प्रवेश न कर पाये। पर्यटन स्थल पर रैलिंग लगाने हेतु 39 लाख सिंचाई विभाग को दिया था, रैलिंग लगाने का शेष कार्य आर.ई.एस द्वारा जाली की लम्बाई बढाने का कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल पर साफ-सफाई के सौन्दर्यीकरण, कैन्टीन के सामने पार्क का विकास तथा गेट पर चैकीदार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।