प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने दिया इस्तीफा








Listen to this article

न्यूज 127.
प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सहगल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें सेवाओं से मुक्त भी कर दिया है। नवनीत सहगल उत्तर प्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी रहे हैं। 2023 में वो यूपी कैडर से रिटायर हो गए थे। मार्च 2024 में चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों पहले उन्हें प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। अचानक बदले हुए घटनाक्रम में सहगल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया गया।