न्यूज 127.
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश के गठन में अपने योगदान के बारे में बताया। मीडिया से वार्ता के दौरान वह भावुक भी हुए। उन्होंने कहाकि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। जानबूझ कर उन्हें टारगेट किया गया है।
Premchand aggarwal: प्रेमचंद अग्रवाल ने CM धामी को सौंपा अपना इस्तीफा



