न्यूज
शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाकर रख रही है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा लगातार होटल, ढाबा संचालकों के साथ शांति व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी करके आवश्यक निर्देश जारी कर रहे है।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने चण्डीघाट से चिडियापुर बार्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी होटल और ढाबा संचालकों व एसपीओ के साथ बैठक करते हुए दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा होटल और ढाबे के बाहर वाहनों की पार्किग के निर्देश दिये।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के आवश्यक निर्देश
1-शारदीय कांवड यात्रा के दौरान होटल ढाबा, रेस्टोरेंट में मांस, मछली, अण्डा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा यदि किसी होटल/ढाबा में मांस मछली विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई तो वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी । सभी कर्मचारियों का अनिवार्यता रूप से सत्यापन कराना है ।
2- समस्त होटल/ढाबा संचालक अपने अपने होटलो/ढाबो के बोर्डो पर अनिवार्य रूप से प्रोपरटाईर में अपना नाम अनिवार्य रूप से अंकित करेगे ।
3- होटल व ढाबो पर सीसीटीवी लगाएंगे रेट लिस्ट को अनिवार्य रूप से प्रर्दशित करेगे ।
4- होटलो के बाहर सडक पर वाहनो को पार्किग स्थलो में पार्क करावयेगे किसी भी परिस्थिति मे सडक पर वाहनो को पार्क न करवाए ।
कांवड़ मेले की तैयारी, चंडीघाट से चिड़ियापुर बार्डर तक पुलिस ने व्यवस्था संभाली




