राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग




Listen to this article

नवीन चौहान.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मंगलवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर में पहुंचने पर राष्ट्रपति का शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से स्वागत हुआ।

मंगलवार को हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने गंगा आरती में सहभाग किया।

आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।