राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना








Listen to this article

न्यूज 127.
प्रयागराज के महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को खाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी।

इस दौरान संगम स्नान के साथ ही वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।