नवीन चौहान
कनखल में चल रहे प्रशिक्षण में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले डिजीटल मीडिया को बढ़ावा देकर नई सोच का विकास किया। आज डिजीटल ने युवाओं को नौकरी दी और आगे बढ़ने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्ग का विकास हुआ है। रोजगार के नए—नए अवसर तैयार किए जा रहे है। सबसे बड़ी बात पूरे कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका।
कनखल मंडल भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा और पुष्पराज कुशवाहा ने किया। राज्यमंत्री सुशील चौहान और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली। इस मौके पर डॉक्टर प्रेमचंद शास्त्री, नरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, पुष्पेंद्र जोशी, अमित राजपूत, डॉ उपेंद्र गुप्ता, डॉ शीतांशु पंडित, बीना राजपूत, दिनेश कालरा, हरिओम मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, राहुल सिंह, राघव गुप्ता, प्रमोद शर्मा आदि शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के डिजीटल युग ने युवाओं में नई सोच का किया उदय: मदन कौशिक



