मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए इनामी बदमाश




Listen to this article

संजीव शर्मा
दिन निकलते ही मेरठ SOG टीम और दौराला थाना पुलिस की नकली शराब बनाने वाले आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में तीन इनामी आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर और दौराला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शनिवार को मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने करोड़ों रुपए की नकली शराब और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया था। इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देगी।