न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में संस्थान के ‘सोशल क्लब‘ के तत्वाधान में में ‘अंतर्राष्ट्रीय सोशल जस्टिस डे‘ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार करें‘ पर नाटिका का मंचन किया गया। साथ ही छात्रों ने ‘सिविक सैन्स‘ नागरिक भावनात्मक पहलुओं के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किये।
इन कार्यक्रमों में अमरेन्द्र, हंसना, गायत्री, अदिति, भूमि, पावनी, इशू, आन्या मित्तल, दीपक, कामाक्षी, शिवांस आदि छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में दीपशिखा बोहरा, दीपाली अग्रवाल, कुमारप्रीत, रीना, रश्मि सक्सेना, सपना सकलानी, शिवानी, खुशबु, निधी जोशी, साईना वाधवा आदि शिक्षकगण उपस्थ्ति रहे।
एचईसी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय सोशल जस्टिस डे पर कार्यक्रम






