न्यूज 127.
फेमिली वाला घर और अंदर चल रहा था देह व्यापार का घिनौना धंधा। छापा पड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई शर्म से पानी पानी हो गया। इस धंधे को एक वृद्धा चला रही थी, फिलहाल उसे पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने मौके से दो किशोरियों समेत 6 को मुक्त कराया है, जिन्हें बंधक बनाकर देहव्यापार कराया जा रहा था।
यह मामला यूपी में आगरा के ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द इलाके का है। यहां देह व्यापार के अड्डे पर कोलकाता और मुंबई की दो किशोरियों को बंधक बनाया गया था। इस घर से पुलिस चौकी करीब दी लेकिन पुलिस इस देहव्यापार के धंधे से बेखबर बनी थी। दिल्ली से आयी फ्रीडम फर्म एनजीओ की टीम ने पुलिस की मदद से छापा मारकर दोनों किशोरियों समेत 6 को इस अडडे से मुक्त कराया, जबकि दो संचालिका और 8 ग्राहक पकड़े गए। मौके से टीम को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
एसीपी ने बताया कैसे की छापे की कार्रवाई
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि एनजीओ की जानकारी के बाद बसई खुर्द स्थित मुकुंद विहार में पुलिस टीम बनाकर 65 वर्षीय महिला के घर पर छापा मारा गया। मोहल्ले में ही उसके दूसरे घर की तलाशी ली गई। वहां 8 ग्राहक, 4 महिलाओं के साथ दो किशोरियां मिलीं। पूछताछ में पता चला कि वृद्धा देह व्यापार करा रही थी। रिश्तेदार महिला और बहू भी उसका सहयोग कर रही थीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। देह व्यापार के अड्डे पर मिलीं दो किशोरियों में एक कोलकाता तो दूसरी मुंबई की है। दोनों किशोरियों को काम दिलाने के बहाने आगरा बुलाकर बंधक बना लिया गया।
बहू और रिश्तेदार महिला ग्राहकों को बुलाती थी। दोनों व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर सौदा तय करती थीं। किशोरी के लिए 2500 तो महिलाओं के लिए 1000 रुपये तक वसूले जाते थे। इसके अलावा रिक्शा और ऑटो चालक भी ग्राहक लेकर आते थे।



