सदन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, विपक्ष का बाहर प्रदर्शन




Listen to this article

नवीन चौहान.
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंच गए हैं। जबकि विपक्ष बाहर प्रदर्शन कर रहा है।

सदन में आज सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आज प्रश्नकाल नहीं होगा।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष सत्ता पक्ष पर दबाव की राजनीति के तहत काम करता दिखायी दे रहा है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अपने क्षेत्र में जनता का उत्पीड़न करने की मांग उठा रही हैं।