न्यूज 127.
शिवालिकनगर पालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने वार्ड 8 सुभाषनगर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका समर्थन ही हमारी ताकत है। हमें मिलकर नगर पालिका शिवालिक नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वार्ड 08 सुभाष नगर में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का जोश और समर्थन देखकर उत्साह दोगुना हो गया। बैठक में सभासद प्रत्याशी डॉ० राजकुमार यादव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रीना तोमर, अनिल राणा सहित देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित मातृशक्ति व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।



