नवीन चौहान
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को सिंगापर में निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। करीब छह माह से वह वहीं पर अपना इलाज करा रहे थे। मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी तब उन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर अपने जिंदा होने के बारे में जानकारी देकर अफवाहों पर विराम लगाया था। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे, उन्हें जुलाई 2016 में उच्च सदन के लिए चुना गया था। अमिताभ बच्चन के भी वह काफी नजदीकी थे, बताया तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चने के बुरे दौर में वह उनके साथ रहे, लेकिन बाद में सपा छोड़ने के बाद उनसे भी दूरी बढ़ गई थी। अमर सिंह के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में निधन



