देहरादून
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि वादिनी/पीड़िता निवासी जनपद मथुरा उप्र के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोहित पुत्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह निवासी देवन बीघा थाना शाहपुर जिला नवादा बिहार उम्र 24 वर्ष सिहनीवाला स्थित एक शिक्षण संस्थान में वर्ष 2024 में फार्मेसी कर रहा था। जिससे स्नैपचैट के माध्यम से पीड़िता की मुलाकात हुई थी। अभियुक्त ने उसे बालाजी धाम के पास झाझरा प्रेमनगर में एक किराए के कमरे में कुछ दिनों तक रखा तथा शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसके बाद भी युवक ने सितंबर 2025 तक शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके उपरांत शादी की बात करने पर अभियुक्त द्वारा युवती से शादी से इनकार कर दिया गया। थाना प्रेमनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम जुट गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त रोहित कुमार को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- रोहित कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम देवन विगहा शाहपुर थाना नगर नवादा बिहार
पुलिस टीम – म0उ0नि0 मालिनी, एएसआई बालकृष्ण देवली, का0 रवि शंकर, का0 रोबिन, का0 जसवीर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार



