अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार








Listen to this article

नवीन चौहान
नाबालिग से जबरन दुराचार करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ​नाबालिग की वीडियो बनाई और उसके बाद पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देते हुए डेढ़ साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना कलियर थाना क्षेत्र की है।
धनौरी चौकी क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक डेढ़ साल पहले गांव से बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी वहां मौजूद एक युवक ने उसे जबरदस्ती खींचकर गन्ने के खेत मे ले गया। जहां युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। तथा उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। इसके बाद फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक डेढ़ साल तक नाबालिक के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। डेढ़ साल बाद नाबालिग के परिजनों के संज्ञान में यह मामला आया।नाबालिक के भाई ने धनौरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कलियर थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह कुंवर ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथा रविवार सुबह करीब दस बजे आरोपी युवक को धनौरी के एनआईसी कालेज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में धनौरी चौकी प्रभारी एनके बचकोटी महिला उप निरीक्षक पूनम प्रजापति कांस्टेबल गजेंद्र,पप्पू कश्यप,मनीषा व होमगार्ड राजेश शर्मा पुलिस टीम में शामिल रहे।