न्यूज 127.
पिछले 24 घंटे में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रोशनाबाद में जनपद में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा आरेंज अलर्ट जारी करने के बाद सभी अधिकारियों एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिये गए हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में हरिद्वार में 40 मिमी बारिश हुई है। सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे कम बारिश रुड़की में मात्र 5 मिमी दर्ज की गई। भगवानपुर में 120 मिमी और लक्सर में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर एक बार फि चेतावनी स्तर के करीब तक पहुंच रहा है। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर भीमगोडा बैराज पर गंगा में जलस्तर 292.60 मीटर दर्ज किया गया। चेतावनी स्तर 293 मीटर है। जबकि डेंजर लेबल 294 मीटर है। पानी का इनफ्लो 137020 क्यूसेक बना हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी अधिकारियों को अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान की संभावना को देखते हुए एक्टिव मोड में रहने के निर्देश देते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी करने और जहां जरूरत हो वहां तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।
टूटा रिकार्ड: बीते 24 घंटे में रोशनाबाद में सबसे अधिक 140 मिमी हुई बारिश




