न्यूज 127.
पुलिस कार्यालय में तालियों की गूंज के बीच सेवानिवृत्त हुए सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई दी। नए साल की पूर्व संध्या पर लंबे सेवाकाल के पश्चात 4 सदस्य सेवानिवृत्त हुए। इनके सम्मान में पुलिस कार्यालय के सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध सहित अन्य अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर इन सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मान दिया गया।
अपना सेवाकाल 31 दिसंबर को पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को पुलिस कार्यालय सभागार में जितेंद्र मेहरा पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए अपर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र शर्मा दिनांक 19/05/1984 को पुलिस विभाग में कानि. के पद पर भर्ती हुये, इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 15/03/1998 को हे0कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। वीरेंद्र शर्मा मूल रुप से जनपद पौडी गढवाल के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष की सेवा की गयी तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया। वीरेन्द्र शर्मा जनपद हरिद्वार के साथ ही बिजनौर, मुरादाबाद, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में नियुक्त रहे है।

हे0कानि0(वि0श्रे0) चालक दलवीर सिंह भंडारी दिनांक 05/10/1984 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये, इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 14/03/2021 को हे0कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। दलवीर सिंह भण्डारी मूल रुप से जनपद उत्तरकाशी के निवासी है इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष की सेवा की गयी तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया। दलवीर सिंह भंडारी जनपद हरिद्वार के साथ ही 39वीं वाहिनी मिर्जापुर एवं 40वीं वाहिनी PAC में नियुक्त रहे हैं। कांस्टेबल सोहन लाल रतूड़ी दिनांक 18/12/2008 को आर्मी कोटे से पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये। सोहन लाल रतूड़ी मूल रुप से जनपद टिहरी गढ़वाल के निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 17 वर्ष की सेवा की गयी तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया। सोहन लाल रतूड़ी भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है। अनुचर सोमदत्त दिनांक 06/02/1990 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुए। सोमदत्त जनपद हरिद्वार के मूल निवासी हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा की गई। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया। सोमदत्त भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।



