नवीन चौहान
वाहन ओवरटेक करने के चलते कांवड़ियों का एक वाहन गैंडीखाता के पास पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्यामपुर थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि वाहन पलटने से दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। मृतक का नाम ज्ञानी पुत्र धानसिंह उम्र 17 वर्ष निवासी हजरतनगर गढ़ी नगासा सम्भल यूपी पता चला है। जबकि घायलों में वाहन चालक राम अवतार पुत्र लक्ष्मण उम्र 50 वर्ष निवासी हजरतनगर गढ़ी नगासा सम्भल यूपी, अर्जुन सिंह पुत्र राजकुमार उम्र 15 वर्ष,जयवन्त पुत्र रामअवतार उम्र 16 वर्ष,संजीव सिंह पुत्र रामनायरण सिंह उम्र 17 वर्ष, सोनू पुत्र शेर सिंह उम्र 15 वर्ष,संजय सिंह पुत्र महावीर सिंह उम्र 20 वर्ष, कैलाश पुत्र रामअवतार उम्र 17 वर्ष, राखी पुत्र अजयप्रकाश उम्र 25 वर्ष बताया है। सभी घायल हजरतनगर गढ़ी नगासा सम्भल उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।