बलिदान और साहस से मिले राज्य ने विकास की पकड़ी तेज गति: हरबीर सिंह








Listen to this article

नवीन चौहान
एसएमजेएन पीजी काॅलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपर कुंभ मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने राज्य आन्दोलनकारियों को प्रणाम करते हुए कहा कि उनके बलिदान और साहस के बिना उत्तराखण्ड राज्य के सपने का साकार करना सम्भव नहीं था। उन्होंने कहा कि इन 20 वर्षों में उत्तराखंड ने बहुत तीव्र गति से विकास किया है। कहा कि प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौन्दर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाईयों को छूता रहे। उन्होंने युवाओं से प्रदेश के विकास में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सभी प्रदेश के समग्र विकास और समृद्धि हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार हरबीर सिंह व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर शहीदों पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर के नमन किया। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश का निर्माण कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात् भारत के 27वें गणराज्य के रूप में किया गया था। उन्होंने कहा कि एक युवा की तरह उत्तराखण्ड अब अपने 21वें स्थापना दिवस पर उत्साह से भरपूर, नए विचारों से ओतप्रोत तथा नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार राज्य में तब्दील होने की तैयार में है। मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है और यहां के स्वादिष्ट भोजन, बुंरास का पेय देश में तीव्र गति से लोकप्रिय हो रहें हैं। छात्र-छात्राओं में कुणाल धवन व आदित्य कपूर द्वारा सरस्वती वन्दना व श्रीराम भजन ‘मेरे मन में राम-तन में राम’, पूर्व छात्रा वैष्णवी उपाध्याय द्वारा- लग जा गले, अनन्या भटनागर ने ‘मानो तो मैं गंगा मां हूं’ तथा काॅलेज के पूर्व छात्रा मेहताब आलम ने ‘पल पल दिल के पास तुम’, ‘मेरे देश की धरती’ आदि गीतों से शहीदों को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. लता शर्मा, विनित सक्सेना, अंकित अग्रवाल, नेहा सिद्दकी, नेहा गुप्ता, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, वेद प्रकाश चौहान, मोहन चंद्र पांडेय आदि शामिल हुए।