संतों ने अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह को घेरा, पुलिस व प्रशासन मौजूद




Listen to this article


गगन नामदेव
कुंभ की अव्यवस्थाओं से नाराज बैरागी संतों की भीड़ ने अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह पर हमला बोल दिया। जिसके चलते हरवीर सिंह जख्मी हो गए। उनकी आंख के पास खून निकलने लगा। वही एक पीआरडी जवान भी बेहोश हो गया। बेहद ही शांत स्वभाव के हरवीर सिंह संतों को शांत करने का प्रयास करते रहे। हालांकि आईजी संजय गुंज्याल ने इस पूरे घटनाक्रम पर बताया कि बाहरी लोगों ने हमला किया था। अखाड़े के संतों ने मारपीट नही की है।
कनखल के बैरागी कैंप में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़े में अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह कुंभ की तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त बनाने में जुटे है। अखाड़े में दिनरात कार्य किया जा रहा है। शाौचालय, बिजली, पानी की आपूर्ति की गई है। कार्यो में तेजी लाई गई है। लेकिन संत मेला प्रशासन के कार्यो से संतुष्ट नही है। बीती रात्रि भी मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुंज्याल ने बैरागी अखाड़ों के प्रतिनिधि दुर्गादास व बाबा हठयोगी सहित तमाम संतों से बातचीत कर जल्द कार्य को पूर्ण करने का भरोसा दिया था। लेकिन गुरूवार को हरवीर सिंह के साथ मार पिटाई की घटना ने शर्मसार करने वाली है। आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि बाहरी तत्वों ने मारपीट की। संत इस घटना में शामिल नही है।प्रशासनिक अधिकारियों और संतों के बीच बातचीत के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।