न्यूज 127.
यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में हर्ष की लहर है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर जनपद की रहने वाली संस्कृति सिंह पुत्री घनश्याम सिंह चौहान ने आईपीएस की परीक्षा सफलता पूर्वक पास की है। जितेंद्र पुंडीर ने बताया कि उनकी भांजी संस्कृति सिंह ने इस उपलब्धि को हासिल कर अपने माता पिता ही नहीं समाज का भी नाम रोशन किया है। संस्कृति सिंह ने अपने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में संस्कृति सिंह अपने परिवार के साथ इंदिरापुरम गाजियाबाद में रह रही है।
संस्कृति सिंह ने पहले ही प्रयास में पास की आईपीएस परीक्षा




