संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार




Listen to this article

न्यूज 127.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड व छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। बरेली लोकसभा के आठ बार निरंतर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

भारत के राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए। गुलाब चंद कटारिया, असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए और उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।