कनखल के स्कूल पर क्या करने पहुंचे गजराज, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। राजाजी के जंगली टस्कर हाथियों ने कनखल के जगजीतपुर की राजा गार्डन कॉलोनी में घुसकर काफी उत्पात मचाया। एक किसान का खेत तबाह कर दिया। किसान की बाउंड्री बाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद सभी हाथी कॉलोनी में विचरण करते हुये गुरू रामराय स्कूल और शिवडेल स्कूल की ओर चले गये। टस्कर हाथियों को देखकर कॉलोनी के लोग दहशजजदा रहे। हालांकि जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है।
मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे टस्कर हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में आ गया। इस झुंड में छह हाथी थे। सभी हाथी पहले तो किसान कुलदीप चौधरी के खेत की दीवार को तोड़ते हुये फसल को तबाह करने लगे। काफी देर तक खेत में उत्पात मचाने के बाद राजा गार्डन की गली नंबर तीन की ओर आ धमके। जिसके बाद हाथियों का झुंड जुदा हो गया। तीन हाथी गांव जमालपुर की ओर रवाना हो गये। जबकि तीन हाथी गुरू रामराय स्कूल और शिवडेल स्कूल के पास होते हुये मातृ सदन की ओर से गंगा की ओर निकल गये। इस दौरान कालोनीवासी वन विभाग को सूचना देते रहे। जंगली हाथियों से कालोनी के लोग दहशतजदा बताये गये है। सीसीटीवी कैमरों में हाथियों की तस्वीरें कैद हो गईं।