न्यूज 127.
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां लूटी हुई टैक्सी कार से भाग रहे बदमाशों ने स्कूल स्वार को एक व्यक्ति को टक्कर मारकर कुचल दिया। इस घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक स्कूटी सवार की पहचान 65 वर्षीय अनिल त्यागी निवासी कुआंहेडी के रूप में हुई है। लिब्बरहेडी के पास हुए इस हादसे के बाद बदमाश कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लूटी हुई कार भी कब्जे में लेकर फरार बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया। फिलहाल बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत




