नवीन चौहान
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने 18 अप्रैल 2022 को आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में प्रधान पद हेतु शांकतपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना को संपन्न कराया। उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा की देखरेख में प्रधान पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले कुल 2 प्रत्याशियों में से दिनेश कुमार पांडे 141 मत प्राप्त करते हुए विजयी घोषित किए गए। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी श्रीमती बृजबाला गुलाटी को कुल 129 मत प्राप्त हुए। आर्य वानप्रस्थ संस्था ने कोरोना काल में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग किया।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कराया शांतिपूर्ण मतदान, दिनेश बने प्रधान



