न्यूज 127.
गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे एक सैक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि हॉस्टल में अवैध रूप से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां के एक गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लड़कियों को हॉस्टल से विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है। रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।



		
			


