Sex racket in haridwar: होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दापाश, डिमांड पर बाहर भी भेजी जाती थी लड़कियां




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस ने रुड़की के एक होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान होटल से 8 महिला और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया गया, इनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

छापे की इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मचा रहा। पुलिस के मुताबिक यह होटल मलकपुर चुंगी के पास स्थित है। पुलिस ने रणनीति बनाकर यह कार्रवाई की।

होटल में पिछले काफी समय से देह व्यापार किये जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना को पुख्ता करने के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया। जिसके बाद होटल पर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

पुलिस सिविल लाइंस पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों और पुरुषों से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आने की संभावना जतायी जा रही है।

बताया जा रहा है होटल में चल रहे देह व्यापार चलाने वाला डिमांड पर लड़कियों को ग्राहक के पास बाहर भी भेजता था। पुलिस पूछताछ के बाद काफी जानकारी सामने आने की बात कही गई है।