एनएसए अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल पहुंचे हरिद्वार, लिया शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद








Listen to this article

जोगेंद्र मावी
रिद्वार पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के पुत्र व भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य शौर्य डोभाल ने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ में आई आपदा के साथ हरिद्वार में हो रहे कुंभ—2021 पर चर्चा की। उन्होंने आपदा को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की।
बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। शौर्य डोभाल ने जोशीमठ में आई आपदा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश में अनेकों परिवारों पर विपदा आई है। उन्होंने कहा कि आपदा आने पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने बड़े प्रभावी कदम उठाते हुए राहत सामग्री पहुंचाने के साथ रेस्क्यू चलाकर लोगों को बचाने का काम किया है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति पूरे देश की संवेदना हैं। उन्होंने देश के संपन्न लोगों को मदद के लिए हाथ बढ़ाने को आह्वान किया है।