चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और बसपा को झटका, थामा भाजपा का दामन




Listen to this article

नवीन चौहान.
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के समर्थन में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को आदेश चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलायी।

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति युवाओं का प्रेम लगातार बढ़ रहा है। युवाओं का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। युवाओं का यही विश्वास इस बार भी भाजपा को बड़ी संख्या में जीत दिलाएगा। कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी की सोच के कारण युवा आत्मनिर्भर हो रहा है। भाजपा की स्वरोजगार नीति हर युवा के हुनर का सम्मान करते हुए उसे रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्हें बिना ब्याज के बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।