नवीन चौहान.
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की भव्य व दिव्य रूप से निकाली गई पेशवाई से कुंभ क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा के रंग बिखर गए। उत्तरी हरिद्वार से शुरू हुई पेशवाई को देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह साधु-संतों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया।
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का शुभारंभ सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू स्वामी रामदेव, अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास जी, सचिव अग्रदास महाराज जी और सहायक सचिव व्यास मुनि जी सहित अन्य साधु-संतों ने किया। पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन कनखल चौक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड, होली मोहल्ला चौक होते हुए दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में शाम को समाप्त होगी। मेलाधिकारी दीपक रावत दोपहर दो बजे तुलसी चौक पर पेशवाई का स्वागत करेंगे।
- विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़
- घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सरगना गिरफ्तार, तीन लड़कियों को किया गया रेस्क्यू
- कुंभ 2027 के आयोजन में स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी, नहीं रहेगी कोई कमी: मुख्यमंत्री
- उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक की सूझबूझ और बहादुरी से बंधक बनी महिला की जान बची
- मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता



