नवीन चौहान.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के मारे जाने की सूचना सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। उसका जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ। गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम सुर्खियों में सामने आया था।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। गुरलाल पंचाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था। हत्या गोली मारकर की गई थी। इसके अलावा भी गोल्डी बराड़ का नाम कई अपराधिक घटनाओं में सामने आया था।
गोल्डी बराड़ की हत्या की पुष्टि अभी स्थानीय स्तर पर नहीं हुई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में उसकी अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है।