अवैध स्मैक के साथ सिडकुल पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ा




Listen to this article

नवीन चौहान.
थाना सिडकुल पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अवैध नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 10.12.2022 को गोपनीय सूचना के आधार पर सिडकुल पुलिस द्वारा अभियुक्त इसरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम बुढाहेडी पोस्ट मकरुबपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को 9.84 ग्राम अवैध स्मैक सहित दबोचा गया। मु0अ0स0- 639/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 10.12.2022 को गोपनीय सूचना के आधार पर सिडकुल पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकुश पुत्र लालू निवासी ग्राम टांडा भागमल भोगपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को 7.55 ग्राम अवैध स्मैक सहित दबोचा गया। मु0अ0स0- 640/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में उ0नि0 बलवन्त पंवार थाना सिडकुल, कां0 660 दीपक दानू थाना सिडकुल, कां0 271 प्रदीप थाना सिडकुल, कां0 1026 संदीप थाना सिडकुल शामिल रहे।