एचईसी कॉलेज में नाटक मंचन कर दर्शायी विभाजन के समय महिलाओं की स्थिति








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में कला एवं मानविकी विभाग द्वारा ‘देश विभाजन में महिलाओं की स्थिति‘ पर एक नाटिका का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था ‘विभाजन एवं महिलांए:अनसुना दर्दः। इस नाटिका के माध्यम से देश विभाजन के समय महिलांओं द्वारा सहन किये गये मानसिक एवं शारीरिक दर्द को दिखाया गया है। इस नाटिका में सोनाक्षी, कशिश, रिति, अराध्या, दीपक, वंश, लक्ष्य चौहान, लक्ष्य भट्ट, गरीमा, प्रगति, खुशबु, स्नेहा एवं नियति ने प्रतिभाग किया।
इस नाटिका का संयोजन डॉ. करूणा नेहरा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने नाटिका के प्रतिभगियों की सराहना करते हुए कहा कि इन नाटकों के माध्यम से हम अपने इतिहास से परिचित होते हैं। इस आयोजन में छात्रों के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. तनु चन्द्रा, सुनीति त्यागी, वन्दना सैनी, स्वाति मंगलम, दीपाली, योगराज सिंह, वीरेन्द्र आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।