संजीव शर्मा
मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसारता नजर आ रहा है। जनपद में पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी जनपद में 6 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से पांच मजदूर हैं, जो तमिलनाडु से मुजफ्फरनगर आए थे। इन सभी को ककरौली थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था। एक महिला नगर क्षेत्र के रामपुरम क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
जिला प्रशासन ने सभी पॉजिटिव लोगों को मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अब इन सभी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को मिले छह पॉजिटिव केस के बाद अब जनपद में कुल 21 पॉजिटिव हो गए हैं।
मुज़फ्फरनगर में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 21










