पुलिस को देख गाय को छोड़कर फरार हुए तस्कर








Listen to this article

न्यूज 127.
कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौकशी के लिए लेकर जायी जा रही गाय को जिंदा बचा लिया। आरोप मौके पर अपना गाय से लदा टैम्पो छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों व गौकशी तस्करो पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमों को सक्रिय कर पतारसी-सुरागरसी में मामूर किया गया तो पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.09.2024 को थाना क्षेत्र टैम्पू में लादर गाय को काटने के लिए ले जा रहे थे कि जब पुलिस द्वारा सूचना पर दबिश दी गयी तो 02आरोपी मौक पर टैम्पू व टैम्पू में लदी गाय को छोडकर फरार हो गये। आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक चौधरी, हे0कानि0 शूरबीर, कांनि0 रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।