एसपी सिटी की एस्कार्ट में चलने वाले सिपाही को कोरोना पॉजिटिव




Listen to this article

मेरठ। एसपी सिटी की एस्कार्ट में चलने वाले सिपाही का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। सिपाही को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा उसके साथ डयूटी करने वाला चार अन्य सिपाही भी क्वारेंटाइन किये गए हैं। यह जानकारी एसएसपी मेरठ के पीआरओ द्वारा दी गई है। शनिवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने आठ नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 320 हो गई है। एक आशा कार्यकर्ता भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। एसपी सिटी की एस्कार्ट में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव आने से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा है।